Home लेटेस्ट न्यूज़ बहराइच में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला:दोपहर में घर से...

बहराइच में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला:दोपहर में घर से निकला था, बहन ने दो लोगों पर जहर देने का लगाया आरोप

0
8


बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। युवक शनिवार दोपहर घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो रात करीब 11 बजे जीआईसी स्कूल परिसर के पास उसका शव मिला। मृतक की बहन ने पड़ोस में रहने वाले दो लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बख्शीपुरा मोहल्ला निवासी अभिषेक शुक्ला (28) के रूप में हुई है। अभिषेक लखनऊ के एक निजी अस्पताल में काम करता था। वह रक्षाबंधन के लिए शुक्रवार को अपने घर आया था। बहन अंकिता से राखी बंधवाने के बाद शनिवार दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक अभिषेक के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात जीआईसी स्कूल के बाहर उसकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने स्कूल परिसर में तलाश की तो कुछ दूरी पर अभिषेक का शव पड़ा मिला। बहन ने लगाया जहर देने का आरोप मृतक की बहन अंकिता शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके भाई का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से संपर्क था। अंकिता के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अभिषेक ने युवती से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद युवती के परिवार के लोग अभिषेक से रंजिश रखने लगे थे। बहन ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले लोगों ने अभिषेक को जहर दे दिया। हालांकि, अभी पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण दरगाह थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक के शव को शनिवार को ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here