Home लेटेस्ट न्यूज़ हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

0
15

 

 

‘‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत खेल कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

 

श्रावस्ती 29 अगस्त, 2026/सू0वि0/बहुउद्देश्शीय क्रीडा स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’’ विषयक 03 दिवसीय हॉकी, साइकिल, फुटबाल व एथलेटिक्स खेल कार्यक्रमों का शुभारम्भ जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग व जनप्रतिनिधिगणों ने मेजर ध्यानचन्द की मूर्ति पर माला पहनाकर किया गया। तदोपरान्त जिला क्रीडाधिकारी ने बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाल खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी का खेल दो टीमों के मध्य खुले मैदान में खेला जाता है। प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। प्रत्येक टीम गोल करने का प्रयत्न करती है। हॉकी का खिलाड़ी स्वस्थ तथा मजबूत होना चाहिए। उसमें इतनी शक्ति होनी चाहिए कि वह दो-तीन घंटे सक्रियता तथा एकाग्रता से खेल सके, और तेजी से दौड़ सके। हॉकी के खिलाड़ी में फुर्तीलापन, तत्काल निर्णय लेने की शक्ति तथा सहिष्णुता होनी चाहिए। हाँकी के खेल में सहयोग तथा सद्‌भावना जरूरी है, अकेला खिलाड़ी कुछ नहीं कर सकता। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मेजर ध्यानचंद को जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। ओलंपिक में भारत को लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाए थे। गेंद पर उनके अद्भुत नियंत्रण के कारण उन्हें दुनिया भर में श्हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनका जीवन और खेल की विरासत विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति का मुख्य आधार है। खिलाड़ियों को उनके पदचिन्हों में चलकर सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी, जिला क्रीडाधिकारी बृजेश कुमार सोनी, प्राचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, हाकी कोच मुनव्वर हुसैन सहित खेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं बाल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here