
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर रविवार को इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना हरैया पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, हरैया पुलिस बल और एसएसबी टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बरहवा नाका और अन्य संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की। गश्त के दौरान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई। संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन, अवैध घुसपैठ और अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती। टीम ने सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भी दौरा किया। यहां ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की गई।
Home लेटेस्ट न्यूज़ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त:संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन...




























