
तुलसीपुर में समाजसेवी पंकज सिंह ‘बंटू सिंह’ ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित यूजीसी कानून और आरक्षण के मुद्दे पर जिले के सवर्ण नेताओं के रुख स्पष्ट न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि यदि 8 सितंबर तक नेताओं ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की, तो 9 सितंबर को स्थानीय कलश चौराहा पर आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि जिले के सवर्ण नेता केवल वोट बैंक के लिए आरक्षण और यूजीसी के मुद्दे पर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सवर्ण नेता इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी भूमिका और स्थिति को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करें। बंटू सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 8 सितंबर तक नेताओं द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो 9 सितंबर को कलश चौराहा पर सवर्ण नेताओं का पुतला दहन किया जाएगा और चक्का जाम भी किया जाएगा। उन्होंने इस आंदोलन में सभी आरक्षण और यूजीसी विरोधियों से शामिल होने का आह्वान किया है।



























