Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर पुलिस के 3 आरक्षियों ने शूटिंग में जीते सिल्वर:51वीं यूपी पुलिस...

बलरामपुर पुलिस के 3 आरक्षियों ने शूटिंग में जीते सिल्वर:51वीं यूपी पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में एयर राइफल में सिल्वर जीते, एसपी ने किया सम्मानित

0
1


बलरामपुर पुलिस के तीन आरक्षियों ने 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। आरक्षी रितेश सिंह, सारंग कनौजिया और सुदीप ने गोरखपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एयर राइफल में सिल्वर और स्टैंडर्ड पिस्टल में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता वार्षिक खेलकूद कैलेंडर-2026 के तहत 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में 18 से 24 अगस्त तक हुई थी। इसमें प्रदेशभर की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम वर्ग में आरक्षी रितेश सिंह और सारंग कनौजिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीम वर्ग में रितेश सिंह, सारंग कनौजिया और सुदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। देखें, 3 तस्वीरें… इस उपलब्धि पर मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने तीनों आरक्षियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने उन्हें नगद पुरस्कार भी दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तीनों आरक्षियों ने अपनी मेहनत और लगन से अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी इस जीत से पूरे पुलिस परिवार को गर्व है। उन्होंने आरक्षियों को भविष्य में भी ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर बलरामपुर व उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here