जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने पदक जीतने वाली जनजाति क्षेत्र की राजस्थान की खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी क्षेत्र की बेटियों ने देश और राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया है। यह अनुकरणीय है। उल्लेखनीय है कि लेक्रोज खेल प्रोत्साहन के लिए राज्यपाल श्री बागडे ने खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता के साथ उन्हें निरंतर प्रोत्साहित भी किया।
ड्यूटी के दौरान पीआरडी-जवान से मारपीट का आरोप, सिपाही निलंबित:हाथ टूटने...
बहराइच में ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान से कथित मारपीट का मामला बुधवार को गरमा गया। आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को...
अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित की गई थाना ए0एच0टी0...
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र केश सिंह की अध्यक्षता में थाना...






























