Home उत्तर प्रदेश महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर:मल्हीपुर सीएचसी में भर्ती; चिकित्सकों ने...

महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर:मल्हीपुर सीएचसी में भर्ती; चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया

0
5
महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर:मल्हीपुर सीएचसी में भर्ती; चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया

जमुनहा क्षेत्र के गणेशपुर निवासी विनीता को सोमवार को उनके घर के बाहर बैठे समय एक सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। घटना उस समय हुई जब विनीता अपने घर के बाहर बैठी थीं। अचानक एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के डसने से विनीता की तबीयत तेजी से खराब होने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल विनीता को उपचार के लिए मल्हीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. पंकज सोनकर ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया। विनीता का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। इस घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और सांप निकलने की स्थिति में सावधानी बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here