Home देश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत का त्वरित असर, खेमड़ा की क्षतिग्रस्त पुलिया हुई...

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत का त्वरित असर, खेमड़ा की क्षतिग्रस्त पुलिया हुई दुरुस्त

0
0
News Desk

रायपुर : महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खेमड़ा में भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई करीब 20 वर्ष पुरानी सड़क की पुलिया की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद तत्काल कराई गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। तकनीकी अमले ने क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लेकर मरम्मत एवं संधारण कार्य प्रारंभ कराया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप एवं संबंधित तकनीकी अमले की निगरानी में पुलिया का आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूर्ण कराया गया। कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन पुनः सुचारु हो गया है।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत

पुलिया की मरम्मत होने से ग्राम खेमड़ा के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिली है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई किए जाने से उनकी समस्या का समाधान संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अधोसंरचना को समय पर दुरुस्त कर ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here