
पनियरा/महराजगंज। मुजुरी विद्युत उपकेंद्र के नरकटहा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। पावर ग्रिड पर आवश्यक काम के चलते 2 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक नरकटहा फीडर की बिजली सप्लाई रोज बंद रहेगी। जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि इस दौरान रोज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस समय पावर ग्रिड पर जरूरी तकनीकी और रखरखाव का काम किया जाएगा। विद्युत विभाग ने नरकटहा फीडर के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद होने से पहले वे अपने जरूरी काम सुबह 9 बजे तक पूरे कर लें। विभाग ने बिजली व्यवस्था में सुधार और आवश्यक काम को देखते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग मांगा है।






























