Home उत्तर प्रदेश गोपियां में एक महीने में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर:24 घंटे से बिजली...

गोपियां में एक महीने में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर:24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण गर्मी और अंधेरे में परेशान; जेई बोले- जल्द बदलेगा

0
16


बहराइच के मिहींपुरवा स्थित गोपियां गांव में गावट माता मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर 24 घंटे से ज्यादा समय से जला पड़ा है। इसके कारण आधे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर एक महीने में दूसरी बार खराब हुआ है। बिजली न होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में पंखा-कूलर के बिना रात गुजार रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई और किसानों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। दीपू वर्मा, संजय यादव, संदीप वर्मा और अर्जुन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में जेई राम गोपाल अनमोल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here