Home उत्तर प्रदेश नौतनवा पीएचसी परिसर बना टैक्सी स्टैंड:महीनों से खड़े वाहनों से एंबुलेंस और...

नौतनवा पीएचसी परिसर बना टैक्सी स्टैंड:महीनों से खड़े वाहनों से एंबुलेंस और मरीजों को दिक्कत, प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

0
3


नौतनवा नगर में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर अब टैक्सी स्टैंड में बदल गया है। अस्पताल परिसर में दिनभर टैक्सियों और अन्य निजी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय नागरिकों जैसे दीपक गौतम, शिवम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शुभम अग्रहरी और संतोष जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास वाहन खड़े होने से एंबुलेंस को अंदर ले जाने में भी समस्या होती है। कई बार इमरजेंसी में मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस को बाहर ही रुकना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज में देरी की आशंका रहती है। कुछ वाहन तो महीनों से अस्पताल परिसर में खड़े हैं। मरीजों का कहना है कि परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। अस्पतालकर्मियों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी विभाग को दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर से इन वाहनों को हटाया जाए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र का मूल उद्देश्य पूरा हो सके और मरीजों को राहत मिल सके। क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अभियान चलाकर इन वाहनों को हटाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here