श्रावस्ती।सदस्या, राज्य महिला आयोग अंजू प्रजापति ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द महिला कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्या ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने महिला बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।






























