Home लेटेस्ट न्यूज़ जीवंत गांव बनकटी में सशस्त्र सीमा बल ने आयोजित किया पशु चिकित्सा...

जीवंत गांव बनकटी में सशस्त्र सीमा बल ने आयोजित किया पशु चिकित्सा शिविर 23 पशुपालकों के 112 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया

0
5

 

 

 

श्रावस्ती। भिनगा। सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के कल्याण एवं उनके साथ बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने की दिशा में निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के कुशल दिशा-निर्देशन में समवाय गज्जरगौरी के अंतर्गत आने वाले जीवंत गांव बनकटी में स्थानीय पशुपालकों के हितार्थ पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. ललित देउरी, कमांडेंट (पशु चिकित्सा), सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ एवं 62वीं वाहिनी की पशु चिकित्सा टीम द्वारा स्थानीय पशुपालकों के पशुओं का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार पशुओं का उपचार किया गया तथा विभिन्न रोगों से बचाव एवं पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कुल 23 पशुपालकों के 112 पशुओं का सफलतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। पशुपालकों को पशुओं के उचित खान-पान, स्वच्छता, समय-समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों से बचाव तथा उचित देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही जरूरतमंद पशुपालकों को निःशुल्क आवश्यक पशु चिकित्सा दवाओं का वितरण भी किया गया।पशुपालकों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार के चिकित्सा, पशु चिकित्सा, जागरूकता एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया जा रहा है। आयोजित पशु चिकित्सा शिविर इसी सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here