मा0 सदस्या ने मरीजों से बात कर जाना उनका कुशलक्षेम
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान सदस्या ने अस्पताल में आये मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना। निरीक्षण के दौरान सदस्या ने पैथॉलाजी कक्ष, होम्योपैथिक कक्ष,
आर0बी0एस0के0 कक्ष, आयुष्मान कार्ड, एन0बी0एस0यू0, आपरेशन थियेटर, लेबर रूम सहित अन्य सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ सफाई मानक के अनुरूप पायी गई। निरीक्षण के दौरान सदस्या ने उपस्थित अधीक्षक को गर्भवती महिलाओं का खान-पान, दवा-इलाज, टीकाकरण आदि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देशि किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाए, जो कि शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जा तत्पश्चात् मा0 सदस्या ने विकास खंड इकौना की ग्राम पंचायत इटवरिया स्थित भामेपारा आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर बल दिया।उक्त अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।






























