Home उत्तर प्रदेश बलहा में बदहाल बिजली व्यवस्था पर अनशन:मिहींपुरवा की SDM ने युवाओं को...

बलहा में बदहाल बिजली व्यवस्था पर अनशन:मिहींपुरवा की SDM ने युवाओं को दिया आश्वासन, 45 दिन का अल्टीमेटम

0
2


मिहींपुरवा ब्लॉक मुख्यालय के सामने बलहा में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चल रहा था। उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी मौके पर पहुंचीं और अनशन कर रहे युवाओं को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। अनशनकारी युवाओं ने उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि SDM ने उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया है। युवाओं ने बताया कि यह अनशन 45 दिनों के लिए स्थगित किया गया है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे 45 दिन बाद इससे भी बड़ा अनशन करने को मजबूर होंगे। अनशन में शामिल श्रेयांश यशस्वी, राहुल मद्धेशिया और रितिक मौर्य समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने बताया कि आज अनशन का चौथा दिन था। इससे पहले कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी समस्या का समाधान लेकर नहीं पहुंचा था। लेकिन आज उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने पहुंचकर उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया और जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here