Home उत्तर प्रदेश बस्ती में माताओं ने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए:विधि-विधान से पूजा...

बस्ती में माताओं ने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए:विधि-विधान से पूजा कर उज्जवल भविष्य की कामना की, अमहट घाट पर जुटी भीड़

0
3


बस्ती में बुधवार को ललही छठ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए यह व्रत रखा। उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और बच्चों के अच्छे भविष्य की प्रार्थना की। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखा। शहर के अमहट घाट के पास ललही छठ व्रत के लिए महिलाओं की भीड़ जमा हुई। घाट के पास पहुंचकर महिलाओं ने पूजा की सामग्री के साथ छठ माता की पूजा की। इस दौरान घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने एक साथ पूजा कर पुत्रों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। अमहट घाट पर व्रत और पूजा का सुंदर नजारा देखने को मिला। ललही छठ के लिए शहर के अलग-अलग मोहल्लों में भी खास तैयारियां की गई थीं। जिन जगहों पर प्राकृतिक तालाब या पोखर नहीं थे, वहां लोगों ने छोटी पोखर बनाई। उसमें पानी भरकर महिलाओं ने पूजा की परंपरा निभाई। कई जगह बच्चों को पोखर के पानी से मुंह भी धुलाया गया। मान्यता है कि इस पर्व पर माताएं अपने पुत्रों की सेहत, लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां बांटीं। घरों में भी धार्मिक माहौल था। पर्व को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ललही छठ की परंपरा और लोक आस्था का रंग देखने को मिला। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया, जिसमें तिन्नी का चावल, गुड़ और महुआ खास तौर पर शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here