Home देश जयवीर सिंह की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव, डॉक्टरों की निगरानी में सरकारी आवास...

जयवीर सिंह की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव, डॉक्टरों की निगरानी में सरकारी आवास पर इलाज

0
2
News Desk

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित पाए गए हैं। लगातार 4-5 दिनों से तेज बुखार की शिकायत के बाद कराई गई मेडिकल जांच में उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की विशेष टीम की देखरेख में उनके आवास पर ही उनका उपचार जारी है।

अस्पताल से जांच के बाद घर पर किया गया शिफ्ट

चिकित्सकों के अनुसार मंत्री में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए हैं। शुरुआती जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन स्थिति सामान्य और नियंत्रण में होने के कारण डॉक्टरों ने घर पर ही आराम करने की सलाह दी। डॉक्टरों की एक समर्पित टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

स्वाइन फ्लू से खतरा नहीं, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में: केजीएमयू

केजीएमयू (KGMU) के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री को पिछले कुछ दिनों से हल्का बुखार था, जिसके बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। हालांकि, लक्षण गंभीर न होने के कारण किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। स्वाइन फ्लू एक संक्रामक वायरस है, जो मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने की बूंदों से फैलता है, इसलिए मरीज को आइसोलेशन में रखकर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- घबराने की जरूरत नहीं, पर्याप्त दवाएं उपलब्ध

मामले पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मौसमी बदलाव के कारण मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की टीम और जरूरी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। यदि किसी व्यक्ति में बुखार, सर्दी-जुकाम या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराएं और डॉक्टरी सलाह का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here