
बृजमनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला भाजपा नेत्री की फोटो पर अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला नेत्री ने विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महुलानी खास की रहने वाली कुसुम प्रजापति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को उन्होंने आने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने के संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। आरोप है कि खुशियालजोत निवासी विवेक (पिता सीताराम) ने उनकी पोस्ट पर गलत टिप्पणी की। इसके बाद उसने यह टिप्पणी अपने साथी अवधनगर निवासी जवाहिर (पिता ज्ञानेंद्र बहादुर) को भी भेज दी। कुसुम के मुताबिक, 28 अगस्त को जब उन्होंने इस बारे में दोनों से पूछा, तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने उनके चुनाव क्षेत्र में उनके चरित्र को लेकर गलत बातें फैलाईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर विवेक (पिता सीताराम) और जवाहिर (पिता ज्ञानेंद्र बहादुर) के खिलाफ बीएनएस की धारा 79, 351 और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






























