Home उत्तर प्रदेश इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद हंगामा:नौतनवा में संचालित पैथोलॉजी...

इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद हंगामा:नौतनवा में संचालित पैथोलॉजी के पंजीकरण पर आरोप, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार

0
6


नौतनवा में अनन्या हॉस्पिटल में मंगलवार रात इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद हंगामा। मृतक के परिजनों ने जिस डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था, वह सिद्धार्थनगर जिले के लोटन स्थित सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। डॉक्टर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में खुद इसकी पुष्टि की है। ड्यूटी से समय मिलने पर निजी अस्पताल में बैठने का दावा डॉ. अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर के लोटन स्थित सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। उनके मुताबिक, सरकारी ड्यूटी से समय मिलने के बाद वह नौतनवा स्थित अपने निजी अस्पताल में मरीज देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकारी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। अस्पताल परिसर की पैथोलॉजी के पंजीकरण पर सवाल मामले में अस्पताल परिसर के अंदर संचालित केयर नाम की पैथोलॉजी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि संबंधित पैथोलॉजी का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं कराया गया है। हालांकि, डॉ. अमित कुमार चौधरी का कहना है कि पैथोलॉजी उनके अस्पताल में जरूर है, लेकिन वह उनकी नहीं है। पंजीकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि संचालक से बात कर इसे पंजीकृत करा दिया जाएगा। सांस फूलने पर अस्पताल लाया गया था विनोद जानकारी के अनुसार, मधुबन नगर वार्ड निवासी विनोद (36) को मंगलवार शाम अचानक सांस फूलने की शिकायत हुई थी। मृतक के पिता ओमप्रकाश के मुताबिक, वह बेटे को तत्काल खनुआ तिराहा के पास तहसील रोड स्थित अनन्या हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने का आरोप मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद विनोद के नाक और मुंह से खून आने लगा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल के बाहर सड़क पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रात में हंगामा, सुबह बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार घटना के बाद बुधवार सुबह परिजनों ने विनोद के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। खास बात यह रही कि मंगलवार रात अस्पताल के बाहर हंगामा करने वाले परिजनों की ओर से बुधवार को पुलिस या स्वास्थ्य विभाग में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। पुलिस बोली- परिजन कार्रवाई नहीं चाहते थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें घटनाक्रम की जानकारी है, लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जांच और शिकायत के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट फिलहाल युवक की मौत के कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इस संबंध में कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं हुई है। परिजनों की ओर से शिकायत न किए जाने के कारण मामला फिलहाल शांत हो गया है। वहीं निजी अस्पताल में सरकारी चिकित्सक के बैठने और पैथोलॉजी के पंजीकरण से जुड़े सवाल भी सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here