Home उत्तर प्रदेश महिला-आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी और जेल का किया निरीक्षण:श्रावस्ती में गर्भवती...

महिला-आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी और जेल का किया निरीक्षण:श्रावस्ती में गर्भवती महिलाओं और महिला बंदियों की सुविधाओं की ली जानकारी

0
4


श्रावस्ती में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने अपने दो दिवसीय श्रावस्ती दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ महिलाओं और बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण की जानकारी विभाग की ओर से गुरुवार शाम करीब छह बजे दी गई। सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं पर जोर अंजू प्रजापति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में पैथोलॉजी, होम्योपैथिक कक्ष, आरबीएसके, आयुष्मान कार्ड, एनबीएसयू, ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के खान-पान, दवा, इलाज और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को सरकार की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं समय से और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान जहां साफ-सफाई व्यवस्था ठीक मिली, वहीं कुछ स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और मरीजों को सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों और महिलाओं की सुविधाएं देखीं इसके बाद आयोग की सदस्य इटवरिया के भामेपारा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाया जाए। महिला बंदियों की सुनी समस्याएं अंजू प्रजापति ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई, खाद्यान्न स्टोर, महिला-पुरुष एवं किशोर बैरक और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पहले बुधवार को आयोग की सदस्य ने भिनगा में महिला जनसुनवाई की थी। इसके अलावा मोतीपुर कला में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं भी सुनी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here