Home उत्तर प्रदेश तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत:बहराइच में ग्रामीणों...

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत:बहराइच में ग्रामीणों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

0
7


बहराइच में गुरुवार शाम करीब 3 बजे सिरकुंडा तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक तालाब में तलाश की। शाम करीब 5 बजे दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के करीब एक घंटे के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। गोताखोरों की टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की तलाश के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाल लिया। देखिए 2 तस्वीरें… जानिए मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकनपुर के नारायनजोत मजरे के पास यह हादसा हुआ। सलारोपुर गांव मल्हीपुर थाना क्षेत्र जनपद श्रावस्ती निवासी संदीप वर्मा (14) अपने ननिहाल शिव बढ़ैया गांव में रामनाथ वर्मा के घर आया था। वह गांव के ही दीपेंद्र सोनकर (12) के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित सिरकुंडा तालाब में नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तालाब पर जुट गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। इसी बीच गोताखोरों की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई थी। दीपेंद्र कक्षा 5 और संदीप कक्षा 8 का छात्र था दीपेंद्र माता-पिता का बड़ा बेटा था और गांव के ही विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता था। उसका एक छोटा भाई है। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहीं, संदीप वर्मा पुत्र ननके वर्मा अपने माता-पिता की दो संतानों में छोटा बेटा था। वह सलारपुर गांव में कक्षा 8 में पढ़ता था। उसके पिता किसान हैं और मजदूरी भी करते हैं। संदीप वर्मा रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी मां के साथ ननिहाल शिव बढ़िया गांव आया था। उसकी ननिहाल आसाराम वर्मा के यहां है, जबकि रामनाथ वर्मा उसके मामा हैं। गुरुवार को संदीप अपने मामा के बेटे अरविंद और गांव के ही दीपेंद्र सोनकर के साथ गांव के बाहर स्थित सिरकुंडा तालाब पर गया था। नहाते समय संदीप और दीपेंद्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए। अरविंद तालाब के बाहर ही था। दोनों को डूबता देखकर वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। चाचा बोले- तालाब में नहाने गए थे दोनों मृतक के चाचा रामकुमार सोनकर ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के बाहर आए हुए थे। इसी दौरान वे तालाब में नहाने चले गए। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए और उनकी मौत हो गई। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया… दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here