
बस्ती में पडिया चौराहे से हनुमानगंज जाने वाली सड़क पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए झाड़ियां हटाई जा रही हैं। सड़क किनारे उगी इन झाड़ियों से हादसे का डर बना रहता था। स्थानीय निवासी अदालत कुमार बृजभूषण क्रांति कुमार अवधेश कुमार मोहन कुमार ने बताया कि इस बारे में कई बार शिकायत की गई थी। इससे बरसात के मौसम में और सामान्य दिनों में भी साइकिल और मोटरसाइकिल चलाने वालों को काफी परेशानी होती है। झाड़ियां से हमेशा खतरा बना रहता है जिससे दोपहिया चार पहिया हमेशा लड़ने की संभावना बनी रहती है यह सफाई अभियान पडिया चौराहे से हनुमानगंज चौराहे तक चलाया जा रहा है। इसमें मझौवामीर, जमदा शाही और अन्य इलाकों में सड़क किनारे से खरपतवार हटाए जा रहे हैं। सफाई के साथ-साथ सड़क किनारे नए पौधे भी लगाए जा रहे हैं। इन पौधों से आने वाले समय में वातावरण शुद्ध होगा और राहगीरों को छाया भी मिलेगी।
































