Home उत्तर प्रदेश अलाउद्दीनपुर में जन्माष्टमी पर सजी झांकियां:भजन-कीर्तन से गूंजा गांव, बाल गोपाल के...

अलाउद्दीनपुर में जन्माष्टमी पर सजी झांकियां:भजन-कीर्तन से गूंजा गांव, बाल गोपाल के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

0
0


बलरामपुर के अलाउद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मंदिरों और धार्मिक स्थलों को खूबसूरती से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और झालरों से सजे मंदिर बेहद आकर्षक लग रहे थे। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। महिलाओं और बच्चों ने खास तौर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिरों में बाल गोपाल की सुंदर झांकियां और झूले सजाए गए थे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक मंदिरों में भक्त आते-जाते रहे। जन्माष्टमी के मौके पर पूरे अलाउद्दीनपुर में उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति में डूबे दिखे। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विशेष पूजा और प्रसाद बांटा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here