Home उत्तर प्रदेश जन्माष्टमी पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में हुईं प्रतियोगिताएं:छात्रों ने मटकी बनाओ,...

जन्माष्टमी पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में हुईं प्रतियोगिताएं:छात्रों ने मटकी बनाओ, फोड़ो और दही खाओ में दिखाया उत्साह, राधा-कृष्ण की झांकी भी निकाली

0
12


महाराजगंज के पनियरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कई प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मटकी बनाओ, मटकी फोड़ो और दही खाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने अपनी कला और उत्साह का प्रदर्शन किया। मटकी सजावट प्रतियोगिता में छात्रों ने सुंदर मटकियां तैयार कीं। वहीं, मटकी फोड़ो और दही खाओ प्रतियोगिता में भी छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्माष्टमी से जुड़ी परंपराओं को उत्साह से दिखाया। बच्चों ने गोपियों के साथ राधा-कृष्ण की झांकी भी निकाली, जो सभी के लिए खास रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार पटेल ने छात्रों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाते हैं। मटका सजाओ प्रतियोगिता में सादिया पहले, अंशिका दूसरे और रिया तीसरे स्थान पर रहीं। मटका फोड़ो प्रतियोगिता में साजिदा पहले, आशिकुन निशा दूसरे और कृष्णा तीसरे स्थान पर आए। माखन खाओ प्रतियोगिता में नित्यानंद पहले, सादिया दूसरे और लल्ला तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक और स्टाफ का खास सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक आशुतोष पटेल, बबिता साहनी, संदीप शर्मा, अखिलेश कुमार, ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद और सभी रसोइया मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here