Home उत्तर प्रदेश महराजगंज अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज:डायरिया और खांसी से भी लोग...

महराजगंज अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज:डायरिया और खांसी से भी लोग परेशान; मौसम में बदलाव से बढ़ी दिक्कतें

0
0


मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। महराजगंज जिला अस्पताल में इन दिनों उल्टी-दस्त, डायरिया और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं और इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टर ऋषि चौधरी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है। खासकर दूषित पानी और खराब खाने की वजह से उल्टी-दस्त और डायरिया की शिकायतें बढ़ सकती हैं। वहीं, मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव से खांसी-जुकाम की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने लोगों को साफ पानी पीने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने और खुले में बिकने वाले खाने से बचने की सलाह दी। साथ ही, शरीर में पानी की कमी न होने देने और परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा। अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here