निखिल पटवा | रमवापुर(तुलसीपुर), बलरामपुर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम शीतलापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है।
गांव में जगह-जगह छोटे-छोटे पंडाल सजाए जा रहे हैं। आकर्षक सजावट का काम भी चल रहा है।
रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही विशेष पूजा, आरती और प्रसाद बांटा जाएगा।
पूरे गांव में भक्ति का माहौल रहेगा। ग्रामीणों द्वारा इस कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह बना हुआ है।

































