
श्रीदत्तगंज थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और जन्मोत्सव मनाया। थाना परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान पूरा थाना परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। थाना स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक माहौल बनाते हैं। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने को भी कहा।
Home उत्तर प्रदेश श्रीदत्तगंज थाने में जन्माष्टमी का कार्यक्रम हुआ:थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों...
































