Home उत्तर प्रदेश सीता द्वार मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी:साधु-संतों ने किया भजन-कीर्तन, दूर-दूर...

सीता द्वार मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी:साधु-संतों ने किया भजन-कीर्तन, दूर-दूर से पहुंचे भक्त

0
8


टड़वा महंत स्थित सीता द्वार मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जन्मोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में साधु-संतों ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सीता द्वार मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here