Home देश मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त:गिलौला जाने वाला रास्ता खराब, आवागमन ठप;...

मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त:गिलौला जाने वाला रास्ता खराब, आवागमन ठप; ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

0
0
मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त:गिलौला जाने वाला रास्ता खराब, आवागमन ठप; ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड में मध्य नगर से गौहनिया होते हुए गिलौला जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह से खराब हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यह रास्ता गांव का मुख्य मार्ग है। सड़क खराब होने के कारण आवागमन पर बुरा असर पड़ा है। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है जिससे स्थानीय ग्रामीणों काफी परेशानी हो रही है स्थानीय ग्रामीण शिवकुमार निषाद, रमेश कुमार निषाद, दानबदुर और ननकू आर्या समेत कई लोगों ने लोक निर्माण विभाग को शिकायत पत्र दिया था। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here