तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार …और पढ़ें
छापेमारी के बाद मिले पैसे की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
-
सिंचाई इंजीनियर आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार।
-
एसीबी ने छापेमारी में 25 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति का खुलासा।
-
जब्त संपत्ति में आलीशान विला, कृषि भूमि और 50 तोला सोना।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।
इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी में करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला है। काली कमाई से अजर्ति धन में आलीशान विला, कृषि भूमि, कई प्लॉट, सोना और अन्य निवेश शामिल हैं।

















