महराजगंज जिले के निचलौल थाना रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
हरदी गांव निवासी आफरीन पुत्री मुआजिम स्कूटी से राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज जा रही थी। निचलौल थाना रोड पर उसकी स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आफरीन को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी निचलौल में उसका इलाज किया जा रहा है।
और पढ़ें
›
गौहरपुर में 200 से ज्यादा बेदियों पर हुई छठ पूजा:पुलिस ने चार गोताखोर तैनात किए, तालाब के सौंदर्यीकरण और छठ घाट बनाने की मांग
›
Chhath Puja 2026 | Basti Kalwari Saryu Ghat Devotees Offer Surya Arghya
›
नासिरगंज में बीबी उम्मे कुलसुम की शहादत पर मजलिस हुई:चौथे दिन ज़ाकिर सकलैन हैदर नक़वी ने किया खिताब












