श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, श्रावस्ती स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया है।

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम में सहभागिता की गई तथा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ श्रद्धापूर्वक पर्व मनाया जा रहा।
कार्यक्रम में *माननीय विधायक श्रावस्ती श्री राम फेरन पांडेय* एवं *माननीय विधायिका भिनगा श्रीमती इंद्राणी वर्मा* सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन से वातावरण भक्तिमय रहा। *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह,* समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते हुए सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।






























