Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश एनडीएस शिविर में भोजन की आदतें बदलने की सलाह:ठूठीबारी में सीए सुनील...

एनडीएस शिविर में भोजन की आदतें बदलने की सलाह:ठूठीबारी में सीए सुनील कुमार गुप्ता ने प्राकृतिक जीवनशैली और राजयोग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया

0
3

महराजगंज के ठूठीबारी में गुरुवार को एक दिवसीय एनडीएस स्वास्थ्य शिविर लगा। राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुए शिविर में विशेषज्ञ सीए सुनील कुमार गुप्ता ने भोजन की आदतों में बदलाव और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि एनडीएस तकनीक के जरिए रोज के भोजन की आदतों में बदलाव कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संतुलित और प्राकृतिक आहार स्वास्थ्य का आधार है। भोजन शरीर के निर्माण और विकास के साथ मांसपेशियों की टूट-फूट की भरपाई में भी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों की परंपरा में प्राकृतिक जीवनशैली और संयम को महत्व दिया गया है। रामायण में भगवान राम के वनवास का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति के करीब रहना भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने गीता के श्लोक ‘पत्रं, पुष्पं, फलं, तोयं’ का उल्लेख कर प्राकृतिक आहार अपनाने की बात कही। सुनील कुमार गुप्ता ने एनडीएस तकनीक के सिद्धांतों और इसके संस्थापक इंजीनियर बीबी चौहान के जीवन से जुड़े प्रसंग बताए। उन्होंने ग्रीन जूस और अपक्व भोजन के सिद्धांतों और उनसे जुड़े स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था की संचालिका गीता ने एनडीएस विशेषज्ञ का स्वागत किया। शिविर में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और भोजन में जरूरी बदलावों के बारे में बताया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।