Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती की शिखा पाण्डेय को मिली नई जिम्मेदारी:बनीं भाजपा महिला मोर्चा की...

बस्ती की शिखा पाण्डेय को मिली नई जिम्मेदारी:बनीं भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री, नेताओं ने दी बधाई

0
2

बस्ती की शिखा पाण्डेय को भाजपा महिला मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर बुधवार देर शाम जारी सूची में उनके नाम की घोषणा हुई। शिखा पाण्डेय लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी हैं। वह महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय रही हैं। महिलाओं को संगठन से जोड़ना नियुक्ति पर शिखा पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए भी काम करेंगी। नियुक्ति पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, गोसेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने बधाई दी। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रोली सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, सुभाष यदुवंश, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी और रवि सोनकर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी।