महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ नौतनवा में पुलिस और SSB ने पकड़ी तस्करी की खेप:7 बोरी यूरिया,...

नौतनवा में पुलिस और SSB ने पकड़ी तस्करी की खेप:7 बोरी यूरिया, 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे बरामद, कस्टम एक्ट में कार्रवाई

महाराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की टीम ने तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान भुंडी छठ घाट के पास से 7 बोरी यूरिया खाद, 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे बरामद किए गए। यह सामान लावारिस हालत में मिला था। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के निर्देशन में नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह बरामदगी हुई। बरामद सामान में 7 बोरी भारतीय यूरिया खाद शामिल है। इसके अलावा, के.के. सारीज एंड सूट्स कंपनी की कुल 94 साड़ियां मिलीं, जिनमें पहली बोरी में 47 और दूसरी बोरी में भी 47 पीस थे। उजाला डीलक्स फ्लावर कंपनी के 105 पैकेट पटाखे भी बरामद हुए, जिनमें 40 बड़े और 65 छोटे पैकेट थे। बरामदगी के बाद तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह को मौके पर बुलाया गया। कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह बरामदगी 14 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भुंडी छठ घाट के पास हुई। इस टीम में नौतनवा थाने से उपनिरीक्षक दिव्यांशु राय, कांस्टेबल हिमांशु सिंह और कांस्टेबल रणजीत शामिल थे। एसएसबी की तरफ से उपनिरीक्षक अरुण कुमार, आरक्षी वीर चंद राम, आरक्षी गायकवाड़ लहू जी और आरक्षी अजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here