अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट स्थित होटल में खाना खाने गए तीन दोस्तों में से एक की हीरे की अंगूठी वहीं पर खो गई। जिससे तीनों बेहद परेशान हो गए। घंटों बाद यही अंगूठी सिंक में मिली। इसके बाद होटल स्टाफ ने तीनों को बुलाकर अंगूठी सौंप दी।
श्री साईं आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सारसौल के तीन छात्र आकाश, सतेंद्र और उमेश सेंटर प्वाइंट स्थित एक होटल में शुक्रवार सुबह 11 बजे खाना खाने गए थे। इनमें से एक छात्र आकाश ने अपनी हीरे की अंगूठी खाना खाते वक्त उतार कर मेज पर रख दी थी। बातों-बातों में तीनों व्यस्त हो गए। इसी बीच खाना खत्म हुआ तो आकाश को अंगूठी की याद आई, तब तक यह अंगूठी बर्तनों के साथ सिंक तक पहुंच गई। आकाश के कहने पर होटल के स्टाफ ने इसको खूब ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। छात्र मायूस हो गए और होटल के रिसेप्शन पर अपना नंबर देकर वापस सारसौल चले गए।
छात्रों के जाने के बाद होटल स्टाफ ने जब बर्तन धोए तो सिंक की जाली में फंसी अंगूठी दिख गई। स्टाफ ने इसके बाद छात्रों को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद आकाश के दोस्त उमेश और सतेंद्र वापस होटल गए और उन्होंने अंगूठी वापस लेकर धन्यवाद दिया। आकाश ने बताया कि वह बलराम जनपद के निवासी हैं। उनकी मां ने उन्हें यह अंगूठी दी थी, सोने से बनी इस अंगूठी में हीरा लगा हुआ है। अंगूठी मिलने के बाद उन्होंने चैन की सांस ली। तीनों छात्र बीएमएस कर रहे हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























