शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक में भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। चिलमा बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा को पंडाल तक ले जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। मां के जयकारों से रामजानकी मार्ग गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर पंडाल की ओर चले गए। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय नजर आया। मां दुर्गा के आगमन को लेकर पूजा समितियों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। मां के स्वागत के लिए पूजा पंडाल को खूबसूरती से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं। चिलमा बाजार स्थित मूर्ति कला केंद्र पर मूर्तिकार देर रात तक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने और सजाने में लगे रहे। रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद विधि-विधान से पूजा शुरू होगी। नवरात्र के दौरान मां के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रतिमा के आगमन से चिलमा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र की रौनक बढ़ गई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› फरेंदा के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों:मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी › Vikramjot Navratri 2026 | Durga Idol Installation & Puja Starts › नहर में बोरी में बंधा मिला युवक का शव:बहराइच में मटेरा के पास का मामला, स्थानीय लोगों ने हत्या कर फेंकने की आशंका जताई › नवरात्र का शुभारंभ, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सिसवा में मां शैलपुत्री की आराधना से गूंजे देवी मंदिर, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























