Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश संतोषनगर-पचपेड़वा मार्ग पर झाड़ियों से घिरा मोड़:टूटे बिजली के खंभों और लटकते...

संतोषनगर-पचपेड़वा मार्ग पर झाड़ियों से घिरा मोड़:टूटे बिजली के खंभों और लटकते तारों से हादसे का खतरा; ग्रामीण नाराज

संतोषनगर-पचपेड़वा मार्ग पर झाड़ियों से घिरा मोड़:टूटे बिजली के खंभों और लटकते तारों से हादसे का खतरा; ग्रामीण नाराज

गौर, बस्ती में संतोषनगर चौराहे से पचपेड़वा जाने वाला मार्ग खतरनाक हो गया है। यहां एक मोड़ झाड़ियों से घिरा है, जिससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। सड़क किनारे टूटे बिजली के खंभे और लटकते तार भी बड़े हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीण नाराज हैं। उनका कहना है कि झाड़ियों के कारण मोड़ पर विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। टूटे खंभे और तार राहगीरों के लिए और भी जोखिम पैदा कर रहे हैं। गुड्डू वर्मा, राजित गुप्ता, सुनील, अजय और रोहित जैसे ग्रामीणों ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों को तुरंत साफ कराया जाए। साथ ही, टूटे बिजली के खंभों को बदला जाए और लटकते तारों को ठीक किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat