Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन:डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेताओं...

बहराइच में अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन:डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेताओं को मेडल दिए, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बहराइच में अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन:डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेताओं को मेडल दिए, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बहराइच के महिला महाविद्यालय में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार शाम डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेताओं को मेडल दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। पुरुष वर्ग में आदित्य शर्मा (47-50 किग्रा), रवि गौड़ (50-55 किग्रा), आलोक प्रजापति (55-60 किग्रा), प्रकाश यादव (60-65 किग्रा), आशुतोष यादव (70-75 किग्रा), श्रेयांश राय (75 किग्रा), नित्यानंद पासवान ने स्वर्ण पदक जीते। महिला वर्ग में मुस्कान (45-48 किग्रा), खुशी दुबे (48-51 किग्रा), नेहा वर्मा (51-54 किग्रा), एकता वर्मा (54-57 किग्रा) और वंशिका अवस्थी (80 किग्रा से अधिक) ने स्वर्ण पदक हासिल किए। डॉ. विनय कुमार मिश्रा और राष्ट्रीय रेफरी अनुराग चौधरी निर्णायक रहे। प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी, सचिव श्याम करण टेकरीवाल, क्रीड़ा प्रभारी आकांक्षा पटेल और कोच इसरार अली ने योगदान दिया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat