Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:भाकियू ने की मासिक पंचायत, सौंपा ज्ञापन – Bku Holds Monthly...

Basti News:भाकियू ने की मासिक पंचायत, सौंपा ज्ञापन – Bku Holds Monthly Panchayat, Submits Memorandum

loader

वाल्टरगंज। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत ब्लॉक मुख्यालय सल्टोआ पर शुक्रवार को हुई। इसमें तहसील महासचिव कन्हैया ने कहा कि बारिश के कारण मच्छरों का प्रकोप अधिक हो गया है, जिससे मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारी से लोग ग्रस्त हैं। इससे निजात के लिए दवा का छिड़काव और फाॅगिंग कराई जाए।


ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लाल चौधरी ने क्षेत्र में संचालित प्राइवेट खून जांच और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करके शुल्क की सूची लगाने के साथ ही सीएचसी अमरोली शुमाली में महिला चिकित्सक व सर्जन डॉक्टर की तैनाती की मांग की।

नायब चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को आवंटित पोषाहार के संबंध में मात्रा एवं सामग्री की सूची चस्पा की जाए। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए छह सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर राम नयन, राकेश चौधरी, गीता देवी, राम नेवास, भागीरथी आदि मौजूद रहे। संवाद

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat