आगरा के हरीपर्वत से दिल्ली गेट और मदिया कटरा पुल तक बनाई जा रही सीएम ग्रिड रोड के काम के दौरान पानी की लाइनें कट गईं। इससे दिल्ली गेट क्षेत्र के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सीएम ग्रिड रोड के दौरान ठेकेदार ने लोगों के कनेक्शन काट दिए, जिन्हें जुड़वाने के लिए लोग जलकल विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड रोड के निर्माण कार्य के दौरान बीएल लहरी के घर की पाइपलाइन तोड़ दी गई। उन्होंने जलकल विभाग में शिकायत की तो जलापूर्ति वाली लाइन जोड़ने के लिए उनसे शुल्क मांगा जा रहा है। उन्होंने जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपी शिकायत में कहा है कि पानी की सप्लाई सुचारु कराने के लिए जलकल विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन अब तक कोई समाधान या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इसमें गलती सीएम ग्रिड का काम करने वाले ठेकेदार की है लेकिन परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। उनकी तरह ऐसे 15 से ज्यादा घर हैं, जिनकी जलापूर्ति लाइन खुदाई में तोड़ दी गई। इस मामले में मनोनीत पार्षद संजय राय ने कहा कि सीएम ग्रिड में तोड़ी गई लाइनें जुड़वाना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। लाइन जुड़वाने के लिए लोग शुल्क क्यों दें। जलकल महाप्रबंधक से उन्होंने शिकायत की है। इस मामले में कार्रवाई न की गई तो ठेकेदार के खिलाफ लोगों को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा।
इस मामले में वह अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांग रहे हैं। लोगों को जलापूर्ति कराने के लिए जल्द कदम उठाएंगे। – कुमार गौरव, जलकल महाप्रबंधक
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















