Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में धान काट रही महिला को सांप ने डसा:इलाज के दौरान...

बहराइच में धान काट रही महिला को सांप ने डसा:इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मातम; पुलिस ने शुरू की जांच

बहराइच में धान काट रही महिला को सांप ने डसा:इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मातम; पुलिस ने शुरू की जांच

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के सम्मनपुरवा गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। रेखा देवी (45), पत्नी पहलाद, 4 सितंबर को खेत में धान काट रही थीं, तभी उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई, फिर उन्हें शिवपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। शनिवार तड़के करीब 2 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेखा देवी की मौत से पति पहलाद और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक मुकुट नाथ चौधरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को धान की कटाई के दौरान खेतों में सांपों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल जाने की बात कही गई है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat