Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बनकटी ब्लॉक पदाधिकारियों को हिंदू युवा वाहिनी ने किया सम्मानित:सनातन धर्म और...

बनकटी ब्लॉक पदाधिकारियों को हिंदू युवा वाहिनी ने किया सम्मानित:सनातन धर्म और गौ रक्षा के लिए काम करने का दिया संदेश

बनकटी ब्लॉक पदाधिकारियों को हिंदू युवा वाहिनी ने किया सम्मानित:सनातन धर्म और गौ रक्षा के लिए काम करने का दिया संदेश

बस्ती में हिंदू युवा वाहिनी की जनपद इकाई ने बनकटी ब्लॉक के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। बैठक में उन्हें केसरिया अंग वस्त्र पहनाए गए। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ और प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सनातन धर्म, हिंदुत्व, गौ रक्षा और मठ-मंदिरों की सुरक्षा सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी हिंदुत्व पर मजबूती से कार्य कर सकें। जिला महामंत्री कन्हैयालाल ने सरकार की योजनाओं को भी गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने को कहा। कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के साथ ब्लॉक प्रभारी अशोक मिश्रा, सह प्रभारी दिलीप चौधरी, ब्लॉक संयोजक रामानंद सिंह, सहसंयोजक ओंकार शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राय, उपाध्यक्ष रामायण चौधरी, रमन दुबे, बच्चू लाल, पप्पू लाल अग्रहरि, श्री राम यादव, ध्रुव चंद चौधरी, विष्णु सिंह, महामंत्री संगठन धर्मेंद्र कुमार अग्रहरी, महामंत्री हरिश्चंद्र, मंत्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बदलू, सोमनाथ अग्रहरि, दीनानाथ अग्रहरि, लवकुश चौहान, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरी, मीडिया प्रभारी राजन चौधरी, सह मीडिया प्रभारी सोनू गौतम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी राकेश चौधरी, कार्य समिति लव कुश, कौशल वर्मा, शिवम मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat