Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया:क्षेत्र के स्कूलों...

जमुनहा में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया:क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से मना जश्न, केक काटे और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

0
3


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। नासिरगंज, काला, जमुनहा और मल्हीपुर समेत कई स्कूलों में विशेष कार्यक्रम हुए। यहां विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को फूल देकर उनका स्वागत किया। कई जगह केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशी मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शिक्षकों के लिए अपनी भावनाएं बताईं। स्कूल परिसर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। शिक्षकों ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। इस मौके पर क्षेत्र के सभी स्कूलों में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here