Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहादुरपुर की मंजू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल:30 हजार की मदद से ब्यूटी...

बहादुरपुर की मंजू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल:30 हजार की मदद से ब्यूटी पार्लर और श्रृंगार प्रसाधन का कारोबार बढ़ाया

बहादुरपुर की मंजू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल:30 हजार की मदद से ब्यूटी पार्लर और श्रृंगार प्रसाधन का कारोबार बढ़ाया

बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लॉक की मंजू महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन गई हैं। वह काफी समय से ब्यूटी पार्लर और श्रृंगार प्रसाधन का कारोबार कर रही हैं। उन्हें समूह सखी के माध्यम से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली। इस सहयोग से उन्होंने अपने कारोबार को और आगे बढ़ाया। आज मंजू की दुकान पर ब्यूटी पार्लर की सेवाएं और श्रृंगार प्रसाधन के कई सामान मिलते हैं। इसी कारोबार से उनके परिवार का गुजारा चलता है। इसके साथ ही, वह महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई जैसे कई हुनर सिखाकर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat