Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बीरगंज बाजार में सड़क पर जलभराव और कीचड़:जमुनहा विकास खंड कार्यालय के...

बीरगंज बाजार में सड़क पर जलभराव और कीचड़:जमुनहा विकास खंड कार्यालय के सामने राहगीरों और मरीजों को आने-जाने में परेशानी

0
0

श्रावस्ती जिले के बीरगंज बाजार में जमुनहा विकास खंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर पानी और कीचड़ जमा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
खराब रास्ते के कारण बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोग अक्सर गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। इसी रास्ते पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है, जहां आने-जाने में मरीजों को दिक्कत होती है।
बीरगंज बाजार के निवासी दीपक, कुमार तिवारी, राहुल कुमार शुक्ला, संजय वर्मा, राम स्वरूप वर्मा, नंद लाल वर्मा, अमन कुमार गुप्ता, राशिद खान और मोतीलाल यादव ने समस्या दूर करने की मांग की है।