Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पूर्व विधायक भागवत कथा में शामिल हुए:बस्ती के नरायनपुर तिवारी में श्री...

पूर्व विधायक भागवत कथा में शामिल हुए:बस्ती के नरायनपुर तिवारी में श्री ओमल नंद जी महाराज सुना रहे कथा

0
1

बस्ती के नरायनपुर तिवारी गांव में श्री कृष्ण गोपाल तिवारी के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कप्तानगंज के पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला भी कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा व्यास श्री ओमल नंद जी महाराज से भगवान की लीलाओं के प्रसंग सुने। शुक्ला ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा की रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी। इसमें भगवान की लीलाओं का वर्णन है। उन्होंने कहा कि लोग चारों धाम की यात्रा के बाद अक्सर श्रीमद्भागवत कथा सुनते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं को मजबूत करते हैं। साथ ही, समाज में भक्ति और सद्भाव का संदेश देते हैं। कथा सुनने के लिए आसपास के श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।