बस्ती। राष्ट्रीय आजीविका मिशन एनआरएलएम से जुड़ी बैंक सखियों ने शुक्रवार को विकास भवन और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त स्वत: रोजगार व जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि मानदेय 20 हजार किया जाए।
सभी 14 विकास खंडों में कार्यरत लगभग बैंक सखियां लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को आम जनता एवं स्वयं सहायता समूहों तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रही हैं। बैंक सखियों ने कहा कि वे अपने कार्य के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं आमजन को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित कई समस्याएं अभी तक बनी हुई हैं। उनकी प्रमुख मांगों में स्थायीकरण, मानदेय 20 हजार रुपये करने, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, बीमा (इंश्योरेंस) सुविधा देने व विभागीय आईडी कार्ड उपलब्ध कराने के साथ बैंकिंग एवं सरकारी कार्यों के लिए आने-जाने का यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग शामिल है। इस मौके पर सरोजनी, सुगंधा, कंचन भारती, ज्योति, अनीता, शीला, गुड़िया, प्रीतिमा सहित बड़ी संख्या में बैंक सखी मौजूद रहीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















