विक्रमजोत ब्लॉक के पैकोलिया गांव की अमृता निषाद ने अपनी मेहनत और हुनर से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उनका काम क्षेत्र की दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। अमृता ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने घर में ‘अमृता ब्यूटी पार्लर’ शुरू किया है। वह खुद रोजगार करने के साथ-साथ दूसरी महिलाओं को भी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनके पार्लर में ट्रेनिंग लेकर कई महिलाएं अब अपने घर से ही काम कर रही हैं। इससे उनकी आमदनी बढ़ी है और वे आत्मनिर्भर बनी हैं। ये महिलाएं मेकअप, थ्रेडिंग और मेहंदी जैसी सेवाओं से अच्छी कमाई कर रही हैं। अमृता निषाद का कहना है कि महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, बस हुनर और हौसला होना चाहिए। उनका लक्ष्य है कि गांव की हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बहराइच में धान काट रही महिला को सांप ने डसा:इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मातम; पुलिस ने शुरू की जांच › 22 पुलिसकर्मियों की FIR दर्ज करने का आदेश रद्द:महराजगंज के घुघली में SC/ST कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला › यूपी:फसल बीमा के नाम पर किसानों से खेल! प्रीमियम काटा, बीमा नहीं मिला; 4 महीने तक बैंककर्मी टालते रहे – Farmers Allege Misleading By Bank Staff Over Crop Insurance, Compensation Denied › दशहरा शांतिपूर्ण मनाने के लिए बैठक, DJ संचालकों को निर्देश:पैकोलिया थाने में पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा प्रतिमा आयोजकों से भी चर्चा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















