पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने 20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर गुजरपुरवा ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी की पहचान ललाईन पैसिया निवासी विशाल यादव (27), पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर उसके खिलाफ पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नौतनवां थाने में भी एक अन्य मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जनार्दन चौधरी, कांस्टेबल सूरज यादव और रणविजय चौहान शामिल थे।
BREAKING
NEWS












